Xiaomi ने इसी महिने में अपना लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन redmi 5 और redmi नोट 5 प्रो उतारा था। दोनों ही फोन को पहली बार बृहस्पतिवार को उपलब्ध करवाया गया था। कंपनी को उम्मीद थी कि इन दोनों फोन को रेडमी नोट 4 जैसी ही सफलता मिलेगी पहली फ्लैश सेल में Redmi नोट 5 और Redmi नोट 5 प्रो के 3 लाख से ज़्यादा यूनिट मात्र 3 मिनट में बिक गए। दोनों ही फोन सेल में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध कराए गए थे। वहीं, मी टीवी 4 तो केवल दस सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।
Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर घोषणा किया कि Redmi नोट 5 और Redmi नोट प्रो 5 के तीन लाख यूनिट में मात्र तीन मिनट में बिक गए। इसका मतलब है कि हर मिनट में एक लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बिके। यह भारत की सबसे बड़ी सेल थी।" दूसरी तरफ, शाओमी के मी एलईडी टीवी4 की भी पहली सेल थी। इसके बारे में बताया गया कि टीवी मात्र दस सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। वैसे, टीवी के कितने यूनिट सेल में उपलब्ध थे। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है है। बता दें कि Redmi नोट 5 Redmi नोट 5 प्रो की अगली सेल 28 फरवरी को आयोजित होगी। वही मी एलईडी टीवी4 की अगली सेल 27 फरवरी को होगी।

Redmi Note 5 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट 13,999 रुपये में बिकता है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिेएंट का दाम 16,999 रुपये है। वहीं, शाओमी मी एलईडी टीवी 4 का दाम 39,999 रुपये है।
फीचर्स की बात करें तो Redmi नोट 5 सही मायने में Redmi 5 Plus का ही दूसरा नाम है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन दो वेरियंट में उपलब्ध है। तीन जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और चार जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में मिल जाता है।
दूसरी ओर , Redmi नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की स्क्रीन है और इसमें स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रेडमी Note 5 Pro के भी दो वेरिएंट है। चार जीबी रैम और 6 जीबी रैम। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 64 जीबी में मिल जाता है।
दोस्तों इन दोनों फोन में कौन सा है सबसे अच्छा स्मार्टफोन कमेन्ट करके जरुर बताये जानकारी अच्छी लगी तो प्लीज लाइक , शेयर करे
धन्यवाद।न्यूसलेखा के सभी पाठकों को।